फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मायके से ससुराल आई महिला ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के बसोखा मोहम्मदपुर निवासी मुन्नी (37) पत्नी नसीम 16 मई को मायके गई थी। बृहस्पतिवार को वह ससुराल लौटी। पति ई-रिक्शा चलाने गया था। फोन पर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मुन्नी ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन ने पति को सूचना दी। उसे मियागंज सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे कानपुर हैलट भेजा गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें