नवाबगंज। नवई गांव में पान किसान के घर से चोर सोने-चांदी के जेवर और जरूरी कागजात चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव निवासी प्रेमनारायण चौरसिया अजगैन-मोहान मार्ग पर स्थित बाबा कुटी के पास घर बनाकर रहते हैं। वह पान की भीठ लगाने का काम करते हैं। बताया कि बिजली न आने से बुधवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। ताला बंद न होने से चोर रात में अंदर पहुंचे और कमरे में रखे अलमारी और बक्से खोलकर सोने-चांदी के करीब नौ लाख के जेवर और पांच हजार रुपये और जरूरी कागज चुरा ले गए। बताया कि बहन सुरजनदेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनकी पासबुक, चेकबुक भी चोर उठा ले गए। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।