फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से कार सवार दरोगा और साथी घायल

विज्ञापन
फोटो-4- सीएचसी में घायल एसआई अशोक कुमार का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : सीमा पर आने जाने वालों की जांच करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
सफीपुर। मियागंज-सफीपुर मार्ग पर लोडर की टक्कर से कार सवार उपनिरीक्षक और उनके साथी घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। रास्ते में उन्हें आसीवन निवासी विशाल मिल गए। दोनों कार से कोतवाली आ रहे थे। भैंसहरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उपनिरीक्षक अशोक कुमार और विशाल घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विशाल की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर आईपीएस प्रशिक्षु संचित शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें