फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गुजरात में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो- 18-रामजी लोधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। नगर पंचायत निवासी युवक की गुजरात के बलसाड़ जिले में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के माधवनगर निवासी रामजी लोधी पेशे से वाहन चालक थे। दो महीने पहले गुजरात के बलसाड़ जिले में ट्रांसपोर्ट कंपनी का वाहन चला रहे थे। पत्नी कमला ने बताया कि उनके साथ गया कोरारी गांव का युवक बुधवार की शाम घर आया। उसने एक फोटो दिखाई जिसमें पति मृत अवस्था में वाहन में पड़े हैं। पत्नी की तहरीर पर हल्का प्रभारी शिवकुमार पांडेय ने वाहन के मालिक तारू से बात की। मालिक तारू ने बताया कि शव बलसाड़ मोर्चरी में रखवाया गया है। यह बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेज दिया जाएगा। घटना कैसे हुई इस पर कुछ नहीं बताया। पति की मौत से पत्नी, दो बेटियां, भाई बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें