फोटो-11- स्मृति पांडेय। स्रोत: परिजन
अचलगंज। दरोगा की बेटी का ऑडिटर के पद पर चयन हुआ है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी है। सफलता पर दरोगा पिता को भी लोग बधाई दे रहे हैं।
बलिया जिले के मूल निवासी अनिल पांडेय मौजूदा समय में अचलगंज थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटी स्मृति पांडेय का ऑडिटर के पद पर चयन हुआ है। उसे लोकभवन लखनऊ में तैनाती मिली है। बेटी दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी है। मां मंजू गृहणी हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। दरोगा और बेटी को फोन पर रिश्तेदारों के साथ जानने वाले बधाई दे रहे हैं।