फतेहपुर चौरासी। सादुल्लापुर गांव में तेज आंधी से किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की भोर में हुई इस घटना से परिजन बेहाल हैं।
थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर (वर्करा) के ग्राम प्रधान जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 55 वर्षीय चाचा हेमराज छत पर सो रहे थे। भोर चार बजे अचानक तेज आंधी आ गई जिससे वह उठ गए। हेमराज नीचे जाने लगे तभी तेज हवा का झोंका लगने से संतुलन खोकर नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज खेती करते थे। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और पांच बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी हेमवती, बेटा अमन और बेटियां आरती, कोमल, नीतू गहरे सदमे में हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।