पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरचक निवासी श्यामा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह परिवार सहित करीब तीन माह से गांव सोहनखेड़ा में बेटी सिद्धेश्वरी के यहां रह रही थीं। 21 अप्रैल को घर आई तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्से में रखे छह हजार रुपये, अनाज, बर्तन और तराजू गायब थे। उन्होंने गांव के ही युवक पर शक जताया है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)