फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। विसेनमऊ गांव में किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विसेनमऊ निवासी सत्रह वर्षीय अन्नू देवी पुत्री कौशल सिंह कमरे में थी। कुछ देर बाद मां सोनी कमरे में गई और अन्नू को दुपट्टे के फंदे से लटका पाया। मां ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि गले पर मिले निशान हैंगिंग से मौत की ओर इशारा करते हैं। प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अन्नू की मौत बीमारी से होना बताया है। मृतका का छोटा भाई बजरंगी और एक बड़ी बहन तन्नू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें