फतेहपुर चौरासी। अदिलापुर गांव में बच्चों सहित पत्नी के मायके जाने से आहत किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
थानाक्षेत्र की अदिलापुर गांव निवासी गेंदेलाल (35) किसान था। चाचा रामबालक ने बताा कि गेंदेलाल की पत्नी सिंटू करीब चार माह पहले दो बेटे और एक बेटी के साथ मायके मधुवनी बिहार चली गई थी। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद फिर न आने से गेंदेलाल अकेला पड़ गया था। शनिवार देर शाम उसका शव रस्सी के फंदे से घर के अंदर लटका मिला। सुबह से शाम तक जब वह दिखाई नहीं पड़ा तो घर के अंदर देखने गया, तब घटना का पता चला। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा राम बालक की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।