फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। संदाना गांव में चारा काटने जा रही एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रामरती (55) पत्नी रामकुमार यादव बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में चारा काटने गई थी। खेत के रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। रामरती उसे देख नहीं पाई। पैर तार पर पड़ने से करंट की चपेट में आ गई। आसपास कोई न होने से उसकी वहीं मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो शव मिला। उसके दो बेटे पंजाब में काम करते हैं, जिन्हें सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष कुंवरबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें