सफीपुर। खेत में किए काम की मजदूरी मांगने पर खेत मालिकों ने श्रमिक को पीट दिया। इससे उसकी बायीं आंख खराब हो गई। पीड़ित दूबरि पुत्र फकीर का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। दूबरि ने पुलिस काोदी तहरीर में बताया कि सत्यनारायण और विजयशंकर ने मार्च में उससे सरसों की फसल कटवाई थी। 19 फरवरी को मजदूरी मांगने पर दोनों खेत मालिकों ने गाली-गलौज कर डंडों से पीटा। डंडा उसकी आंख में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख पूरी तरह बेकार हो गई है। तहरीर के आधार पर दोनों खेत मालिकों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।