पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि गांव के सुनील कुमार कोरी का मेरे घर आना-जाना था। स्नान करने के दौरान उसने मेरी अश्लील फोटो खींच कर वीडियो बना लिया। वही फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करने लगा। धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक उत्पीड़न के बाद परिजनों को बताया। भाई ने जब उससे जानकारी करनी चाही तो लात-घूंसो से पीटा, उसके बाद पांच मार्च से भाई भी लापता है। आरोपी सुनील कुमार कोरी ने बताया कि गांव के चुनावी रंजिशन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।