सोनिक। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज में मंगलवार शाम पावरबैंक चार्जिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर अजगैन क्षेत्र में तैनात पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी, तभी एक सिपाही महिला से उलझ गया। चर्चा है कि सिपाही ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। भीड़ बढ़ती देख पीआरवी की गाड़ी वहां से चली गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है। डायल 112 के प्रभारी अश्वनी मिश्र ने भी ऐसी किसी सूचना से इन्कार किया है।