फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। शिवपुरा गांव में युवक का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरा निवासी विशाल सिंह (25) जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। बुधवार की रात 10:30 बजे उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो चीख पड़े। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां जनक दुलारी ने बताया कि बेटा अविवाहित था। बताया कि दूसरा बेटा भी जयपुर में रहता है उसे सूचना दी गई है, आत्महत्या का कारण नहीं बता पाईं। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें