नवाबगंज। बगहा मुस्तफाबाद गांव में सोमवार दोपहर युवक का शव गांव के बाहर मफलर के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बगहा मुस्तफाबाद गांव निवासी आशीष रैदास (32) शराब का लती था। पत्नी शांति ने बताया कि कई दिनों से पति मानसिक परेशान थे। सोमवार को उन्होंने अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटक गए। पत्नी ने बताया कि पति मजदूरी करते थे, बच्चों में बेटा आर्यन और बेटी आव्या है। बेटे की मौत से मां गुड्डी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि युवक मानसिक बीमार था। इसी के चलते फंदे से लटक गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।