असोहा। बिगिनखेड़ा गांव में खेत गए युवक का शव पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो भाई ने मानसिक रूप से परेशान बताया।
थानाक्षेत्र के गांव बिगिनखेड़ा निवासी रामसेवक का बेटा सचिन (25) मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह खेत गया था। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव खेत में खड़े पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो बड़े भाई दीपांशु ने बताया कि सचिन कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पूछने पर कुछ बताता भी नहीं था। यह कदम उठाने के पीछे का कारण वह नहीं बता पाया। पति की मौत से पत्नी कोमल, भाई दीपांशु सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)