बीघापुर। आटमन्नू खेड़ा गांव में रविवार की दोपहर खंभे की अर्थिंग के तार में उतरे करंट से किसान झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई।
बिहार थाना क्षेत्र के आटमन्नू खेड़ा गांव निवासी राजाराम (50) रविवार की दोपहर एक बजे घर के पास काम कर रहे थे। बेटे हेमंत कुमार के मुताबिक दरवाजे के पास लगे बिजली के खंभे के पास बकरियां चर रही थीं। बकरियां कहीं खंभे में न छू जाएं इसलिए पिता उन्हें खदेड़ने लगे। इसी दौरान खंभे में लगे अर्थिंग के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।