फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से खंभा टूटा, 15 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। सरोसी-चकलवंशी मार्ग पर अनियंत्रित डंपर बिजली के खंभे पर पलटने से खंभा टूट और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के करीमाबाद के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। डंपर पलटने से लदी गिट्टी सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों की मदद से गिट्टी हटाकर आवागमन शुरू कराया। ऐरा भदियार उपकेंद्र से संचालित बेहटा फीडर के देवाराकला, पासिनखेड़ा, देवाराखुर्द, हफीजाबाद, पिंडोखा, दुर्गाखेड़ा, संभरखेड़ा, नैकानीखेड़ा, लालताखेड़ा, मूरतखेड़ा, बेहटा, आंट सहित 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि डंपर की टक्कर से बेहटा फीडर का डंपर टूट गया था। इसलिए आपूर्ति बाधित हुई है। मालिक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें