-हसनगंज कस्बे से कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Archive
हसनगंज। कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत का महत्व बताया गया।
आयोजक आदित्यनंद शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा कस्बे से होते हुए मेहंदीखेड़ा, संतोषी माता और ठाकुरद्वारा समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद वापस कथास्थल पर पहुंची। शाम को अयोध्या धाम से कथा व्यास आचार्य अवनीश दास ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टिंकू शुक्ला, बीनू शुक्ला, खुनखुन सिंह, संजय सिंह, शुभम तिवारी, राजू शुक्ला, मिंटू, राजनारायण गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।