फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 17 करोड़ के पुल की धंसी अप्रोच रोड की चौथे दिन हुई मरम्मत

विज्ञापन
पुल की धंसी अप्रोच रोड की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान स्थित सई नदी पर बने पुल की धंसी अप्रोच रोड चौथे दिन बुधवार को ठीक कराई गई। ठेकेदार ने श्रमिक लगाकर मरम्मत कराई।
विज्ञापन

सेतु निगम ने करीब 17 करोड़ से पुल का निर्माण कराया है। अभी इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन आवागमन चालू हो गया है। इसी कारण कुछ दिन पहले अप्रोच रोड धंस गई थी। सेतु निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए थे। बुधवार की दोपहर कार्यदायी फर्म बाबा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार ने चार श्रमिकों को मौके पर भेजकर धंसी अप्रोच रोड पर गिट्टी वाला मसाला डलवाकर उसे दुरुस्त किया। सेतु निगम के एई एमएस ओझा ने बताया कि अप्रोच रोड धंसने की जानकारी मिलते ही ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को श्रमिक लगाकर दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें