फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विजिलेंस ने तीन पर दर्ज कराई बिजली चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने अजगैन क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर जांच की। इसमें तीन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

विजिलेंस के अवर अभियंता दिनेश कुमार ने रतावर निवासी सुशमेश कुमार के परिसर में जांच के दौरान मीटर से पहले केबल काटकर अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। गांव की ललिता भी परिसर में मीटर से पहले खिड़की के पास केबल काटकर अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली जलाते मिलीं। अवर अभियंता ने मकदूमपुर में भी परिसर में जांच के दौरान कटिया से बिजली चोरी पकड़ी। तीनों मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें