फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेना में लेफ्टिनेंट बने अमन का ग्रामीणों ने किए जोरदार स्वागत

विज्ञापन
फोटो-1- मंदिर में परिजनों के साथ माथा टेकने पहुंचे लेफ्टिनेंट अमन पाल। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित अमन पाल का ट्रेनिंग पूरी कर घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


विकास खंड की ग्राम पंचायत कुसैला के मजरा बाकरखेड़ा निवासी अमन पाल (22) पुत्र सुरेश सिंह पाल का चयन 2025 में सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ था। चेन्नई में उन्हें 11 माह की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुंचने पर अमन का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अमन ने बड़े देव मंदिर में जाकर मत्था टेका। विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी घर पहुंचकर अमन के साथ माता चंदाकली और पिता सुरेश को भी बधाई दी। अमन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें