फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व सांसद ने नौ छात्राओं को भेंट की साइकिल

विज्ञापन
फोटो-15-साइकिल लिए छात्राओं के साथ पूर्व सांसद अन्नू टंडन। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने नौ छात्राओं को साइकिल बांटी। इससे छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल देकर जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें छात्राएं कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाती मिली थीं। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर जरूरतमंद बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। साइकिल पाने वाली छात्राओं में अनामिका गौतम, मुस्कान रावत, आंचल कुशवाहा, साक्षी कुरील, पम्मी यादव, शगुन कश्यप, निहारिका सविता, अंजली लोधी एवं आकांक्षा द्विवेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें