उन्नाव/नवाबगंज। तार टूटने से शहर के मोतीनगर में सुबह 10 बजे से चार बजे तक करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं नवाबगंज कस्बे में पुरानी मस्जिद के सामने वाली गली में शुक्रवार रात बिजली केबल में स्पार्किंग होने से आग लग गई। देखते ही देखते केबल धूं-धूंकर जलने लगा और टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। तेज चिंगारियां निकलने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनमैन ने मोहल्ले की लाइन को काटकर अन्य जगह की सप्लाई चालू कराई। पूरी रात लाइट न आने के कारण लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे जले हुए केबल को बदला गया जिसके बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। (संवाद)