फोटो-28- अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर गिरा पेड़ व खड़े वाहन। स्रोत: ग्रामीण
नवाबगंज। अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर बगहरी चौराहे के पास सोमवार को बारिश और हवा के कारण सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।
पेड़ सड़क के बीचोबीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान बाइक, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन काफी देर तक फंसे रहे, वहीं कुछ वाहन सवार आसपास के गांवों के रास्तों से निकले। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के लोगों की मदद से पेड़ की कटाई कर उसे सड़क से हटाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया जा सका। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)