फोटो-11-ज्येष्ठ पूर्णिमा पर परियर गंगा तट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
परियर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर परियर तट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वापसी में रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा-पाठ किया।
गंगा स्नान के लिए पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच गए थे। गंगा तट पर ही रुक कर रात भर भजन कीर्तन किया। सोमवार को सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठाकर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन कर तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। भोर पहर शुरू हुआ गंगा स्नान दोपहर तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रास्ते में बाबा बलखंडेश्वर मंदिर व जानकी कुंड में दर्शन पूजन करते हुए घर वापसी की। इस दौरान घाट पर पुलिस बल व राजस्व टीम मौजूद रही। इसके अलावा नानामऊ व बक्सर घाट पर भी सुबह से शुरू हुआ गंगा स्नान दोपहर बाद तक चलता रहा।