फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 4550 आवेदन, परीक्षा 2 जून से

विज्ञापन
फोटो-4-दही चौकी स्थित राजकीय पालिटेक्निक। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 मई तक 4550 आवेदन हुए हैं। परीक्षा दो से सात जून के बीच होगी।
विज्ञापन

जिले में दही चौकी, डीह व बीघापुर में राजकीय व तीन अन्य प्राइवेट पॉलिटेक्निक संचालित हैं। पॉलिटेक्निक में अलग-अलग ट्रेडों की 750 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट Jeecup.admissions.nic.in पर 20 मई तक आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित तिथि तक करीब 4550 आवेदन आए हैं। दही चौकी स्थित पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा दो से सात जून के बीच होगी। इसके बाद काउंसिलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। संभवत: जुलाई, अगस्त 2026 से नए सत्र की कक्षाओं की शुरुआत होगी।
इंसेट-1
पॉलिटेक्निक में संचालित कोर्स व योग्यता
-तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग ब्रांच सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल, कंप्यूटर आदि (योग्यता हाईस्कूल पास)
-दो वर्षीय डिप्लोमा इन फार्मेसी (योग्यता इंटरमीडिएट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें