फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 12 घरों में आग से सामान जला, एसडीएम ने सहायता का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव बक्सर तथा सेढूपुर में लगी आग से 12 घरों में रखा छप्पर व सामान जलकर राख हो गया। सेढूपुर में दोपहर बाद अचानक लगी आग से लक्ष्मण प्रसाद, बच्चू, छेदी लाल, बच्चा लाला, कुंजबिहारी व चेतन के घरों में रखे छप्परों में आग लग गई। गांव वालों की मदद से आग बुझाई गई। वहीं गांव पुराना बक्सर में धनीराम, कमलेश, राम स्वरूप, हरीश चंद्र, दुर्गा, रामचंद्र, जियालाल, संतोष, सुंदर लाल, दीपक के घरों में रखे छप्परों में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर एसडीएम रणवीर सिंह व थानाध्यक्ष बारासगवर धर्मेंद्रनाथ मिश्रा पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ितों को सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें