फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नगर पंचायत के नामित दो सदस्यों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
फोटो-13-नगर पंचायत के नामित सदस्यों को शपथ दिलाई एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने नामित तीन में से दो सदस्यों बाला पत्नी रामदास और जगदीश प्रसाद सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल ने बताया कि एक अन्य नामित सदस्य बालकृष्ण पांडेय का नाम त्रुटिवश रामकृष्ण पांडेय छप गया है। नाम संशोधन के बाद ही उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। प्रभारी ईओ शिवेंद्र कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, लिपिक प्रियंका शुक्ला सहित कई सभासद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें