उन्नाव। ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कराने की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक एडीओ पंचायत को सप्ताह में दो गांवों का निरीक्षण करना होगा। कुल 16 एडीओ पंचायत मिलकर एक महीने में 128 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में बनवाए गए व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय, सोख और कंपोस्ट पिट, सड़क, नालियों आदि के अलावा बनवाए गए आरआरसी सेंटर का सत्यापन कराया जाएगा। (संवाद)या जांच की जाएगी। (संवाद)