फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रावण का वध होते ही गूंज उठा जय श्रीराम

विज्ञापन
फोटो-14- ऊगू में राम-रावण युद्ध का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक - फोटो : katra news
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कस्बा ऊगू में चल रही रामलीला में रविवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम का वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। नगर पंचायत ऊगू में सार्वजनिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के ही कलाकार 144 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रहे हैं। रविवार को लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया। लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर राम के विलाप को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। लक्ष्मण ने मेघनाद और राम ने कुंभकर्ण का वध किया। अंत में राम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। रावण के मरते ही जय श्रीराम का उद्घोष गूंज उठा। सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से अवधेश दीक्षित, राहुल पटेल, पूर्व चेयरमैन अनुज दीक्षित, अरुण पांडेय, रमाशंकर तिवारी, सुनील कुमार, हर्ष शुक्ला ने आभार जताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें