फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सबजूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
कबड्डी ट्रायल चयन में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। स्रोत: कोच
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को समन्वय सब-जूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में जिले भर से 23 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करके खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने 10 बालिकाओं का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में रिया सिंह, पारुल, तमन्ना, सांवनी, नेहा, महिमा, निधात्री, निशा देवी, दामिनी और शालिनी रावत शामिल हैं। ये सभी चयनित बालिकाएं 16 अक्तूबर को चौक स्टेडियम लखनऊ के लिए रवाना होंगी। ज्योति सिंह को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें