फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, कटा 10 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर एक बाइक सवार युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने पर यातायात पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दस हजार रुपये का चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे का है। युवक हैंडल छोड़कर तेज रफ्तार में बाइक चलाता नजर आ रहा है। वह तेज रफ्तार में चल रही बाइक में सीट के आखिर में बैठकर पीछे की ओर दे्खता है। वीडियो वायरल होने पर यातायात सीओ ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक का दस हजार रुपये का चालान कराया। बाइक अचलगंज के कोरारी गांव निवासी व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें