फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टैंकर की टक्कर लोडर सवार युवक की मौत, दादी और पौत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास टैंकर की टक्कर से लोडर सवार युवक की मौत हो गई। साथ रहे दादी और पौत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

कानपुर के जाजमऊ पेउंदी गांव निवासी मेराजुल (45) प्लास्टिक की बोरी की सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पिता राहत हुसैन की मौत हो चुकी है। मां हसीनजहां ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह बेटे मेराजुल, पौत्र मोहम्मद फरहान (11) के साथ लखनऊ में रहने वाले छोटे बेटे इमरान हुसैन के घर जा रहे थे। छोटा बेटा वहां किराए पर रहता है वह घर खाली कर रहा था। उसी का सामान लेकर कानपुर आना था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास टैंकर ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मेराजुल को मृत घोषित कर दिया। दादी और पौत्र का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक, टैंकर लेकर भाग गया। मृतक मेराजुल चार भाई में दूसरे नंबर का था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें