दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी अनिल राठौर (28) कि वैन चलाने के साथ डीजे का भी काम करते थे। बुधवार देर शाम उनका शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पिता मलारे के मुताबिक जब खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक देने पर भी नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बात सके हैं, जांच की जा रही है। (संवाद)