फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
फोटो-2-निर्विरोध निर्वाचन के बाद मौजूद नव निर्वाचित सदस्य। स्रोत: सोसायटी
विज्ञापन
उन्नाव। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब 30 अप्रैल को होने वाला मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन

अवैतनिक सचिव विवेक गुप्ता और सौरभ पोरवाल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। 21 अप्रैल तक 26 नामांकन हुए। इनमें से 19 वैध थे। 23 अप्रैल को नौ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद हर्ष कुमार तिवारी, शिवचंद्र, मनीष सिंह सेंगर, संजय सिंह चौहान, आशादीन तिवारी, हरिहर प्रसाद दीक्षित, संदीप कुमार पांडेय, मोहम्मद सलीम, जटाशंकर तिवारी, अमित मिश्रा भी निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्य अब एक मई को जिला चिकित्सालय सभागार में बैठक करेंगे। वे सभापति, उप सभापति, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें