फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
फोटो-33-विकास (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बांगरमऊ। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि दोस्त को हल्की चोटें आई हैं। बाइक चला रहा किशोर हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मितानपुर निवासी रामविलास निषाद का बेटा विकास (16) शनिवार शाम को गांव में ही रहने वाले दोस्त रवि का साथ बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर भुड्डा चौराहा पर कुछ सामान खरीदने गया था। रात करीब 8:30 बजे गांव लौटते समय चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा जहां, डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मां सुमन सीएचसी पहुंची। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें