फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से मोबाइल मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सामान लेकर घर लौट रहे मोबाइल फोन मैकेनिक वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।फतेहपुर चौरासी थाना के भुठिया परशुरामपुर गांव निवासी रंजीत (35) गांव में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोले था। शुक्रवार शाम को वह खरीदारी करने बांगरमऊ बाजार गया था। लौटते समय शुक्रवार रात करीब नौ बजे कमलापुर गांव के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें