उन्नाव। डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन आंकड़ा 24 घंटे में बढ़कर 2.61 लाख पहुंच गया। इनमें 24 हजार वोटर वास्तविक डुप्लीकेट पाए गए। इस आधार पर इनका नाम सूची से हटा दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यापन कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। कुल डुप्लीकेट वोटर 10.23 लाख हैं। चार फरवरी तक इनमें से 2,61,659 वोटरों का सत्यापन पूरा हो गया है। इनमें से वास्तविक डुप्लीकेट वोटर 24,096 मिलने पर सूची से नाम हटा दिया गया है। अन्य का सत्यापन जारी है। (संवाद)