हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक, डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
हसनगंज कोतवाली के निंदेमऊ गांव निवासी नीरज विमल (25) शुक्रवार रात 10:30 बजे बाइक से लखनऊ से लौट रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नेवलगंज नहर के पास आगे चल रहे खाली डंपर में पीछे से टकरा गया। हादसे में नीरज गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल ने बताया कि नीरज लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। मां उर्मिला, बहन सुधा, पूजा व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग गया है।