सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास शुक्रवार की रात 12 बजे 35 वर्षीय युवक सड़क पार करते समय गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि मृतक के पास कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। उसने नीली और मैरून रंग की जैकेट व हल्के काले रंग की पैंट पहन रखी थी। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)