फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः खाद, बीज की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
खाद बीज दुकान में जांच करते जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। निर्धारित मूल्य से अधिक में डीएपी बेचने पर खाद बीज दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद के बेहटा मुआवर के किसान विनय शुक्ला ने जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि क्षेत्र में संचालित खाद, बीज की दुकान मां एग्री जंक्शन में डीएपी निर्धारित मूल्य से अधिक में बेची जा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी सोमवार को जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि दुकानदार संदीप यादव ने इफको डीएपी की दो बोरियों के 2900 रुपये (1450 रुपये प्रत्येक) लिए। जबकि निर्धारित रेट 1350 रुपये प्रति बोरी है। इसके अलावा डीएपी के स्टॉक की भी जांच की। खामियां मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान लाइसेंस निलंबित कर दिया। कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा प्रत्येक बोरी पर अतिरिक्त लिए गए 100 रुपये भी वापस कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें