फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 28 Jul 2022 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बेटी को त्योहारी देने जा रहे किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी को त्योहारी देने जा रहे बाइक सवार किसान की फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिजन बेहाल हो गए। उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव धानीखेडा निवासी छेदीलाल (59) बुधवार की शाम फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर के गांव मौहार स्थित बेटी के ससुराल नागपंचमी की त्योहारी देने जा रहे थे। फतेहपुर-कानपुर मार्ग पर कल्यानपुर में एक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

इससे वे घायल हो गए। पुलिस ने गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। गुरुवार सुबह फिर हालत बिगड़ी तो सुबह आठ बजे बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें