उन्नाव में लखनऊ- कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार मवेशी भरे ट्रक ने दो बाइक व एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। मौके पर साइकिल सवार दही थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी रामस्वरूप की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार शहर के इंदिरा नगर निवासी धर्मेंद्र उनकी पत्नी राधा, जाजमऊ निवासी इमरान व कब्बाखेड़ा निवासी विकास पांडेय घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मवेशियों को लेकर ट्रक स्लाटर हाउस जा रहा था।