फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अनियंत्रित हुई कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मंदिर के पास बैठे युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। कानपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी अनुराग सिंह (24) बृहस्पतिवार की शाम नौगवां जाने वाले रास्ते में बने मंदिर के पास बैठा था। तभी एक कार अनियंत्रित हो गई और अनुराग सिंह को टक्कर मारते हुए मंदिर की सीढि़यों से टकरा गई। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद युवक कार छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने घायल को कानपुर के रेजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मनोज सिंह ने बताया कि अनुराग खेती में हाथ बंटाता था। चार भाई बहनों मेंं तीन बहनें व इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि मामला अभी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें