फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जमालनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मौसेरे भाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गगही थानाक्षेत्र के मामखोर निवासी आशीष वर्मा (22) पुत्र दुर्गेश व उसका मौसेरा भाई प्रदीप (21) पुत्र राममनोहर वर्मा दिल्ली के गांधी कांप्लेक्स आनंद पर्वत प्रेम नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। रविवार सुबह नौ बजे दोनों युवक बाइक से एक्सप्रेसवे से गोरखपुर जा रहे थे। औरास थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव के पास बाइक चला रहे आशीष को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया है। प्रदीप ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी। एक की मौत हुई। दूसरा घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें