फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाचा-भतीजे की कानपुर में वाहन की टक्क्कर से मौत

Fri, 30 Aug 2024 04:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। राजस्थान से खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे चाचा-भतीजे की कानपुर के रावतपुर में वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मूलरूप से खरौली निवासी व वर्तमान में कानपुर में रह रहे राजू चौधरी (38) अपने चाचा बीघापुर नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य कमलेश चौधरी (36) के साथ चार दिन पहले बस से राजस्थान के रिंगस स्थित खाटूश्याम के दर्शन करने गए थे। मृतक कमलेश के भतीजे राहुल ने बताया कि गुरुवार भोर पहर दोनों लोग लौट रहे थे। कानपुर नगर के रावतपुर के पास बस से उतरते समय वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक कमलेश तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। पत्नी आशा और दो बच्चों में शुभ और शाल्वी है। कमलेश फोटोग्राफी का काम करते थे। मृतक राजू दोहा में काम करते थे। एक महीने पहले आए थे। पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें