उन्नाव। बढ़ी तपिश से राहत देने के लिए एसपी ने कार्यालय में यातायात पुलिस कर्मियों को छाते और पानी की बोतलें दीं।
एसपी दीपक भूकर ने कहा कि लगातार तपिश बढ़ रही है। ऐसे में सड़कों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को खासकर यातायात सिपाहियों को समस्याएं हो सकती हैं। इससे उन्हें राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। कहा कि आगे भी कर्मियों को और सुविधाएं दी जाएंगी। पुलिस विभाग सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। कर्मियों की भलाई भी प्राथमिकता है। एसपी ने अन्य अधिकारियों से भी अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की जरूरतों का ध्यान रखने की अपील की। छाता पाने वाले पुलिसकर्मियों का कहना था यह सुविधाएं न सिर्फ शारीरिक राहत देंगी, बल्कि मनोबल भी बढ़ाएंगी। इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, यातायात प्रभारी सुनील सिंह आदि शामिल रहे।