फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशियों को कंटेनर में भरते समय दो महिलाएं गिरफ्तार समय दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो पकड़े गए कंटेनर।
विज्ञापन




दोनों कंटेनरों के चालक और अन्य साथी फरार, कंटेनरों में मिले 25 मवेशियों को गोशाला भेजा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहटा मुजावर। ग्रामसभा ब्योली इस्लामाबाद के मजरा पंचमखेड़ा गांव के पास शनिवार रात घूम रहे छुट्टा मवेशियों को कंटेनर में भरने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कंटेनर चालक व अन्य लोग भाग निकले। मौके पर मिले दो कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया हैं। वहां मौजूद दो महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास शनिवार रात दो कंटेनरों में छुट्टा मवेशी भरे जा रहे थे। ग्रामीणों ने कंटेनर में मवेशी भरते देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों कंटेनरों के चालक सहित तीन अन्य लोग गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो कंटेनर के साथ राजस्थानी वेषभूषा में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दोनों कंटेनरों से करीब 50 मवेशी बरामद किए हैं। उन्हें गांव की गोशाला में भेजा गया है। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह लोग राजस्थानी हंै। कुछ राजस्थानी गायों का गोल लेकर इधर-उधर अपना डेरा लगाते हैं और मौका मिलते ही छुट्टा मवेशियों को अपने साथ मिलाकर उन्हें कंटेनर में भर लेते हैं। बाद में उन्हें बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि दो कंटेनर कब्जे में लेने के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। मवेशियों को गोशाला भेजा गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें