फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सदर कोतवाली के मुंशियाना से भाग निकले दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ई-रिक्शा चोरी में पकडकऱ पूछताछ के लिए कोतवाली आए दो आरोपी बुधवार रात पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने तलाश की पर पता नहीं चला। सूत्रों के अनुसार दोनों के नाम अभी जीडी में दर्ज नहीं हुए थे। इससे कोतवाली पुलिस घटना से इन्कार करती रही।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं को खुलासे में लगी सदर कोतवाली पुलिस के हाथ दो दिन पहले दो चोर हत्थे लगे थे। इसमें अंकित नाम के चोर को मगरवारा से और शहर के एक मोहल्ले से दूसरे को पुलिस ने पकड़ा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोतवाली के मुंशियाना में बैठाया था। बुधवार रात दोनों चोर लघुशंका के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। चोरी छिपे पुलिस ने उन्हें तलाश करने का प्रयास किया। ताकि अधिक शोर न होने पाए। पुलिस ने दोनों के नाम जीडी में दर्ज नहीं किए थे। इसलिए गर्दन फंसते बच गई। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला जानकारी में अभी नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें